लाइव न्यूज़ :

भारतीय अर्थव्यवस्‍था के लिए अच्छी खबर, तीसरी तिमाही में GDP 7.2 फीसदी

By IANS | Updated: February 28, 2018 18:39 IST

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान जीडीपी की वृद्धि दर 6.5 फीसदी थी।

Open in App

नई दिल्ली, 28 फरवरी: वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही में देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) की वृद्धि दर 7.2 फीसदी रही है। आधिकारिक आंकड़ों से बुधवार को यह जानकारी मिली। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान जीडीपी की वृद्धि दर 6.5 फीसदी थी।

बयान में कहा गया, "वित्त वर्ष 2017-18 की जीडीपी स्थिर (2011-12) कीमतों के आधार पर 130.04 लाख करोड़ रुपये रहेगी। जबकि वित्त वर्ष 2016-17 का पहला संशोधित अनुमान 121.96 लाख करोड़ रुपये था, जिसे 31 जनवरी 2018 को जारी किया गया था। वित्त वर्ष 2017-18 में जीडीपी की वृद्धि दर 6.6 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 में यह 7.1 फीसदी था।"

मूडीज ने भारत का वृद्धि अनुमान यथावत 7.6 फीसदी पर रखा

मूडीज इंवेस्टर सर्विस ने 2018 के भारतीय अर्थव्यवस्था के वृद्धि अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है और इसे 7.6 फीसदी पर यथावत रखा है, जोकि फिलहाल नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के प्रभाव से गुजर रही है। 

मूडीज ने कहा, "ऐसे कुछ संकेत हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2016 में हुई नोटबंदी के नकारात्मक असर से उबर रही है तथा पिछले साल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद शुरुआती बाधाएं भी दूर हो रही है।"

बयान में कहा गया, "2018 के बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए कुछ उपाय किए गए हैं, जो कि नोटबंदी के कारण प्रभावित हुआ था और अभी भी उबरने में जुटा है। जैसा कि हमने पहले कहा था, बैंक की पूनर्पुजीकरण योजना से ऋण उठाव दर में समय के साथ बढ़ोतरी होगी, इससे विकास को बढ़ावा मिलेगा।"

मूडीज ने भारत का 2019 के लिए अनुमान को भी अपरिवर्तित 7.5 फीसदी पर बरकरार रखा है।

टॅग्स :भारतीय अर्थव्यवस्था
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार'ग्रोथ रेट में भारत, चीन और अमेरिका से आगे, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को जमकर सराहा

कारोबारभारत 2028 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 2030 तक अपर मिडिल-क्लास इनकम वाला देश

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?