लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: 12 जून 2025 सोने-चांदी का भाव, आज महंगा हुआ सोना...

By संदीप दाहिमा | Updated: June 12, 2025 19:56 IST

विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 850 रुपये उछलकर 99,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देGold Price Today: 12 जून 2025 सोने-चांदी का भाव, आज महंगा हुआ सोना...

Gold Price Today: विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 850 रुपये उछलकर 99,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 800 रुपये बढ़कर 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। हालांकि, बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 100 रुपये घटकर 1,07,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रही। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने सुरक्षित निवेश की मांग को फिर से बढ़ा दिया।

इसके साथ अमेरिका में उम्मीद से कमजोर मुद्रास्फीति के आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना को बढ़ा दिया है, जिससे बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।’’ इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 15.74 डॉलर प्रति औंस यानी 0.47 प्रतिशत बढ़कर 3,370.87 डॉलर प्रति औंस हो गया। कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दो सप्ताह के भीतर एकतरफा शुल्क लगाए जाने की घोषणा के बाद सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है जिससे सोने में तेजी देखी जा रही है।’’ वैश्विक स्तर पर हाजिर चांदी 0.54 प्रतिशत गिरकर 36.05 डॉलर प्रति औंस रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार, बाजार प्रतिभागियों को अमेरिकी आर्थिक रिपोर्ट का इंतजार है, जिसमें उत्पादक मूल्य सूचकांक और साप्ताहिक प्रारंभिक बेरोजगारी दावों के आंकड़े शामिल हैं।

टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today: 27 मार्च 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,46,950 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट