लाइव न्यूज़ :

Gold-Silver Price Today: गिरा सोना-चांदी का भाव, जानें आज का गोल्ड रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2024 18:57 IST

Gold-Silver Price Today: सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 50 रुपये गिरकर 66,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

Open in App

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 50 रुपये गिरकर 66,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी की कीमत 100 रुपये की तेजी के साथ 77,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 77,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 66,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जो पिछले बंद भाव से 50 रुपये कम है।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,166 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से तीन डॉलर नीचे है। गांधी ने कहा, "मुद्रास्फीति के आंकड़ों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा प्रारंभिक मौद्रिक नीति ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें कमजोर होने से शुक्रवार को सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई।’’

गांधी ने कहा, "अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक आंकड़ा जारी होने के बाद बॉन्ड प्रतिफल और डॉलर सूचकांक में वृद्धि होने से कीमती धातु की कीमत पर भी असर पड़ा।" हालांकि चांदी 25.05 डॉलर प्रति औंस पर ऊंची बोली लगा रही थी, जबकि पिछले सत्र में यह 24.92 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भावशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट