लाइव न्यूज़ :

सोने में 190 रुपये और चांदी में 125 रुपये की तेजी

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून रुपये की विनिमय दर में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 190 रुपये की तेजी के साथ 48,320 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी तरह चांदी भी 125 रुपये बढ़कर 70,227 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 70,102 रुपये प्रति किलोग्राम था।

मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे कमजोर होकर 72.89 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना का भाव गिरावट के साथ 1,890 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव 27.65 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बना रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि विदेशी जिंस बाजार में ‘‘पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,900 डॉलर प्रति औंस की ऊंचाई को छूने के बाद नीचे आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार