लाइव न्यूज़ :

सोने में 575 रुपये और चांदी में 1,227 रुपये की तेजी

By भाषा | Updated: January 21, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बृहस्पतिवार को 575 रुपये की तेजी के साथ 49,125 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पहले के कारोबारी सत्र में सोने का भाव 48,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी लिवाली के समर्थन से 1,227 रुपये चढ़ कर 66,699 रुपये प्रति किलोग्राम पर बोली गयी। पिछला बंद भाव 65,472 रुपये प्रति किलोग्राम का था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्नेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में लगातार चौथे दिन तेजी रही और कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) सोने की कीमत में तेजी के अनुरूप यहां इसमें 575 रुपये की तेजी आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूत होकर 1,870.50 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी तेजी के साथ 25.83 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पटेल ने कहा कि प्रमुख केन्द्रीय बैंकों की आसान मौद्रिक नीति के कारण सोने की कीमतों में तेजी देखी गई जबकि प्रोत्साहन की उम्मीद के कारण लगातार चौथे दिन डॉलर में गिरावट देखी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई