लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today: जल्दी करें, सोना 700 रुपये सस्ता?, चांदी की कीमत 1500 रुपये बढ़कर 276500 रुपये प्रति किग्रा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2026 19:15 IST

शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 829 अंक टूटा, जबकि एनएसई निफ्टी 228 अंक के नुकसान में रहा।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को‌ सोने के भाव में 700 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी हुई। रुपये में गिरावट और लगातार विदेशी पूंजी की निकासी से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।आज चांदी 2500 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी होकर बिकी।

नई दिल्लीः मजबूत वैश्विक रुख और पश्चिम एशिया संकट के बढ़ने के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 1,500 रुपये या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 2,76,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) पर पहुंच गई। बुधवार को यह 4,275 रुपये की गिरावट के साथ 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। स्थानीय सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को‌ सोने के भाव में 700 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी हुई। आज चांदी 2500 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी होकर बिकी।

कच्चे तेल में दाम में तेजी से बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 829 अंक और लुढ़का

पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी का असर घरेलू शेयर बाजार पर पड़ना जारी है। स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 829 अंक टूटा, जबकि एनएसई निफ्टी 228 अंक के नुकसान में रहा। विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक बाजारों में सुस्ती, रुपये में गिरावट और लगातार विदेशी पूंजी की निकासी से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरा, 16 पैसे टूटकर 92.17 प्रति डॉलर पर

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 92.17 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से कारोबार के दौरान यह 92.36 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.25 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें लगातार गिरावट जारी रही और यह डॉलर के मुकाबले अपने रिकॉर्ड निचले स्तर 92.36 पर पहुंच गया। हालांकि, इसने कुछ हद तक अपनी स्थिति सुधारी और अंततः 92.17 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 16 पैसे की गिरावट है।

खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में बढ़कर 3.21 प्रतिशत पर

देश में खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में बढ़कर 3.21 प्रतिशत हो गई। जनवरी में यह 2.74 प्रतिशत के स्तर पर रही थी। बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। महंगाई के यह आंकड़े आधार वर्ष 2024 वाली नई श्रृंखला पर आधारित हैं।

टॅग्स :गोल्ड रेटचांदी के भावसोने का भावसेंसेक्सनिफ्टीडॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट