लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today: 02 सितंबर को सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज का लेटेस्ट रेट

By संदीप दाहिमा | Updated: September 2, 2024 17:40 IST

Gold Rate Today 02 September 2024: आज सोना 250 रुपये की गिरकर 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया और चांदी 1,700 रुपये लुढ़ककर 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

Open in App
ठळक मुद्देGold Rate Today 02 September 2024: आज सोना 250 रुपये सस्ता हुआ, 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचाCheck Latest Prices in your city: चांदी 1,700 रुपये लुढ़ककर 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम

Gold Rate Today, 02 September 2024 Check Latest Prices in your city: स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 250 रुपये की गिरावट के साथ 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों के कमजोर उठान के कारण चांदी की कीमत भी 1,700 रुपये लुढ़ककर 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 250 रुपये की गिरावट के साथ 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। व्यापारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की कमजोर मांग को बताया।

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना 2,531.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी-जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘कमजोर डॉलर और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग के कारण सोने की कीमतें 2,564 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गईं।’’ चैनवाला ने कहा कि इसके अलावा मजबूत उपभोक्ता खर्च, मुद्रास्फीति में कमी और अमेरिका में बेहतर जीडीपी वृद्धि ने फेडरल रिजर्व द्वारा अधिक आक्रामक ढील की उम्मीदों को कम कर दिया है। एशियाई कारोबारी घंटों में, चांदी की कीमतें 0.52 प्रतिशत गिरकर 28.99 डॉलर प्रति औंस रह गईं।

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today: 27 मार्च 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,46,950 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट