लाइव न्यूज़ :

सोने की कीमत में भारी गिरावट, एक दिन में 1317 रुपये टूटा, चांदी में 2943 रुपये की हानि

By भाषा | Updated: August 11, 2020 18:00 IST

मिल रही जानकारी के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार के दो दिन के कारोबार में गोल्ड 1600 रुपये से ज्यादा टूट गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवायदा बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर मंगलवार को 424 रुपये की गिरावट के साथ 54,522 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चला गया।पिछले हफ्ते सोने ने ऊंचाई का रिकॉर्ड बनाया था, जिसके बाद कीमत और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही थी।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,989 डॉलर प्रति औंस रह गया।

नयी दिल्ली: बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 1,317 रुपये टूटकर 54,763 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को बंद भाव 56,080 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी भी 2,934 रुपये की हानि के साथ 73,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी जो पिछले कारोबारी सत्र में 76,543 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये में सुधार आने के कारण सोने में तेजी पर कुछ अंकुश लगा रहा।’’

घरेलू शेयर बाजार में सुधार तथा डॉलर के कमजोर होने के बीच मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 12 पैसे सुधरकर 74.78 रुपये प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़े) पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,989 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी की कीमत गिरावट के साथ 27.90 डॉलर प्रति औंस रह गई। 

टॅग्स :सोने का भावइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट