लाइव न्यूज़ :

त्योहारी सत्र की मांग से सोना छह साल के उच्च स्तर पर, चांदी की कीमत में थोड़ी गिरावट

By भाषा | Updated: November 4, 2018 11:17 IST

बाजार सूत्रों ने कहा कि आगामी त्योहार और शादी विवाह के मौसम की वजह से आभूषण निर्माताओं की सतत लिवाली 32,780 रुपये के लगभग छह वर्ष के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा।

Open in App

नई दिल्ली, चार नवंबरः दीपावाली से पहले लिवाली गतिविधियां बढ़ने के बीच सोने में लगातार छठे सप्ताह तेजी जारी रही। बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना करीब छह वर्ष के उच्चतम स्तर 32,780 रुपये को छूने के बाद सप्ताहांत में 32,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि चांदी को जरूरी लिवाली समर्थन नहीं मिला और इसकी कीमत में कुछ गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि आगामी त्योहार और शादी विवाह के मौसम की वजह से आभूषण निर्माताओं की सतत लिवाली 32,780 रुपये के लगभग छह वर्ष के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत घट बढ़ के बाद सप्ताहांत में मामूली गिरावट के साथ 1,233.20 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ जो पिछले सप्ताहांत 1,233.80 डॉलर प्रति औंस थी। चांदी की कीमत भी 14.82 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

राष्ट्रीय राजधानी में आभूषण कारोबारियों की कमजोर मांग की वजह से 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत छिटपुट लिवाली के बीच शुरूआत में क्रमश: 32,550 रुपये और 32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। 

बाद में त्योहारों की वजह से लिवाली में आई तेजी के कारण यह छह वर्ष के उच्चतम स्तर क्रमश: 32,780 रुपये और 32,630 रुपये प्रति 10 ग्राम को छूने के बाद सप्ताहांत में 100 - 100 रुपये की तेजी दर्शाता क्रमश: 32,650 रुपये और 32,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यह 29 नवंबर 2012 के बाद का उच्चतम स्तर है जब यह बहुमूल्य धातु 32,940 रुपये पर बंद हुआ था।

हालांकि छिटपुट समर्थन मिलने से गिन्नी की कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ सप्ताहांत में 24,900 रुपये प्रति आठ ग्राम पर बंद हुई।

इसके विपरीत लिवाली और बिकवाली के झोकों के बीच चांदी तैयार की कीमत घट बढ़ के बाद सप्ताहांत में 70 रुपये की हानि के साथ 39,530 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 110 रुपये की तेजी के साथ सप्ताहांत में 38,820 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।

दूसरी ओर दीपावाली से पहले मांग बढ़ने के कारण चांदी सिक्कों की कीमत सप्ताहांत में 1,000 रुपये की तेजी के साथ लिवाल 76,000 रुपये और बिकवाल 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा रही।

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स