लाइव न्यूज़ :

सोना, चांदी में मामूली तेजी

By भाषा | Updated: December 29, 2020 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर बहुमूल्य धातुओं की वैश्विक कीमतों में तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने में लगातार तीसरे दिन तेजी जारी रही। इस दौरान सोना 39 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 49,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोने का भाव 49,571 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी के भाव में भी मामूली तेजी दर्ज हुई। चांदी का भाव 36 रुपये बढ़कर 68,156 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पिछले दिन यह भाव 66,120 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में सोने की कीमतों में सुधार के अनुरूप यहां सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन तेजी कायम रही। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 39 रुपये बढ़ा। लेकिन रुपये के मजबूत होने से सोने की तेजी पर कुछ अंकुश लगा।’’

मंगलवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे बढ़कर 73.38 रुपये प्रति डॉलर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,883 डालर प्रति औंस हो गया वहीं चांदी 26.26 डालर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा कि डॉलर में गिरावट आने से मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?