लाइव न्यूज़ :

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते सोने में गिरावट, जानिए आज के सोने-चांदी के भाव

By भाषा | Updated: October 9, 2018 16:49 IST

औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं का उठाव कम होने के कारण चांदी की कीमत भी 50 रुपये की गिरावट के साथ 39,250 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

Open in App

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर: स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग घटने और वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 220 रुपये टूटकर 31,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं का उठाव कम होने के कारण चांदी की कीमत भी 50 रुपये की गिरावट के साथ 39,250 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप स्थानीय कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। डॉलर के मजबूत होने से सुरक्षित निवेश के विकल्प के बतौर सर्राफा मांग कमजोर हो गई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोमवार को सोना 1.39 प्रतिशत गिरकर 1,187 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी की कीमत भी 2.39 प्रतिशत गिरकर 14.38 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की कमजोर मांग के कारण भी गिरावट बढ़ गई।

स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव 220 - 220 रुपये घटकर क्रमश: 31,650 रुपये और 31,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए।

हालांकि सीमित कारोबारी गतिविधियों के कारण आठ ग्राम वाली सोने की गिन्नी 24,600 रुपये पर अपरिवर्तित रही।

सोने की ही तरह, चांदी हाजिर 50 रुपये गिरकर 39,250 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत भी 120 रुपये टूटकर 38,735 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

दूसरी ओर चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 73 हजार रुपये और बिकवाल 74 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बनी रही।

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!