लाइव न्यूज़ :

सोने व चांदी की कीमत में भारी गिरावट, सोना 1228 रुपये टूटा, चांदी में 5172 रुपये की कमी

By भाषा | Updated: August 12, 2020 21:38 IST

बुधवार को सुबह के कारोबार में सोना 1,900 डॉलर के नीचे गिर गया था जिसके बाद उसमें सुधार आया।

Open in App
ठळक मुद्देरूस के द्वारा कोरोना वायरस के टीके के संबंध में की गई घोषणा के बाद निवेश के सुरक्षित माने जाने वाले सर्राफा आस्तियों में बिकवाली बढ़ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा, ‘‘डॉलर में मजबूत सुधार होने के कारण आरंभ में सोने की कीमत में गिरारवट आई।’’ 

नयी दिल्ली: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 1,228 रुपये टूटकर 52,946 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। मंगलवार को बंद भाव 54,174 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 5,172 रुपये की हानि के साथ 67,584 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी जो पिछले कारोबारी सत्र में 72,756 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 24 कैरेट सोना की हाजिर कीमत में 1,228 रुपये की गिरावट आई।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,930 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी की कीमत 25.70 डॉलर प्रति औंस थी।

उन्होंने कहा, ‘‘बुधवार को सुबह के कारोबार में सोना 1,900 डॉलर के नीचे गिर गया था जिसके बाद उसमें सुधार आया।’’ पटेल ने कहा कि रूस के द्वारा कोरोना वायरस के टीके के संबंध में की गई घोषणा के बाद निवेश के सुरक्षित माने जाने वाले सर्राफा आस्तियों में बिकवाली बढ़ गई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस बाजार अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा कि ‘शेयर बाजारों के छितिज पर तेजी लौटने की आहट, अमेरिकी बांड बाजार में प्रतिफल सुधने और वहां ताजा आर्थिक आंकड़ों में सुधार और डालर की मजबूती से सोने तथा चांदी की कीमतों में भारी उथल पुथल दिख रही है।

यही कारण है कि कारोबार में इन धातुओं में तेज गिरावट दर्ज की गयी थी। उन्होंने कि रूस में कोरोना वायर संक्रमण का पहला टीका विकसित होने की रपट से भी निवेशकों की धारणा बदली है। दमानी का अनुमान है कि सोने का बाजार भाव 51,500- 53,500 रुपये के बीच रह सकता है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा, ‘‘डॉलर में मजबूत सुधार होने के कारण आरंभ में सोने की कीमत में गिरारवट आई।’’ 

टॅग्स :सोने का भावइंडियाबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट