लाइव न्यूज़ :

मुनाफावसूली से सोना वायदा कीमतों में गिरावट, जानिए अब क्या है कीमत

By भाषा | Updated: October 9, 2018 10:26 IST

Gold & Silver Price Todays Update in Hindi: बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मौजूदा स्तर पर कारोबारियों के सौदों की कटान के साथ विदेशों में कमजोरी के रुख के कारण यहां वायदा कारोबार में सोने की कीमत में गिरावट आई।

Open in App

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर: विदेशी बाजार के कमजोर रुख के बीच कारोबारियों के मुनाफावसूली से सोमवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 216 रुपये की गिरावट के साथ 31,427 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

एमसीएक्स में सोने के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 216 रुपये अथवा 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31,427 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसके लिए 673 लॉट का कारोबार हुआ।

फरवरी डिलीवरी के लिए 39 लॉट के कारोबार में भी सोना वायदा भाव 186 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत गिरकर 31,770 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मौजूदा स्तर पर कारोबारियों के सौदों की कटान के साथ विदेशों में कमजोरी के रुख के कारण यहां वायदा कारोबार में सोने की कीमत में गिरावट आई।

इस बीच सिंगापुर में सोने का भाव 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,197.50 डॉलर प्रति औंस रहा।

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!