लाइव न्यूज़ :

गो फैशन ने सेबी के पास आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा कराए

By भाषा | Updated: August 14, 2021 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त गो फैशन (इंडिया) लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दस्तावेज जमा कराए हैं। गो फैशन के पास महिलाओं के ब्रांड गो कलर्स का स्वामित्व है।

दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ के तहत 125 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे तथा प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक 1,28,78,389 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।

ओएफएस के तहत पीकेएस फैमिली ट्रस्ट और वीकेएस फैमिली ट्रस्ट 7.45 लाख (प्रत्येक) इक्विटी शेयरों की पेशकश करेंगे। वहीं सिकोया कैपिटल इंडिया इन्वेस्टमेंट्स 74.98 लाख, इंडिया एडवांटेज फंड 33.11 लाख और डायनामिक इंडिया फंड 5.76 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे।

अभी पीकेएस फैमिली ट्रस्ट और वीकेएस फैमिली ट्रस्ट दोनों के पास कंपनी की समान 28.74 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सिकोया कैपिटल के पास 28.73 प्रतिशत, इंडिया एडवांटेज फंड के पास 12.69 प्रतिशत और डायनामिक इंडिया फंड के पास 1.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो