लाइव न्यूज़ :

जीएमआर इंफ्रा ने दिल्ली हवाईअड्डे की विस्तार योजना जून 2023 तक बढाई

By भाषा | Updated: November 11, 2020 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर नकदी की तंगी से निपट रही जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसने दिल्ली हवाईअड्डे के विस्तार की योजना को भी जून 2023 तक बढ़ा दिया है। पहले यह काम तंबर 2022 तक पूरा किया जाना था।

कंपनी ने कंपनी ने एक बयान कहा कि उसका कारोबार सुधार की राह पर है और वह विस्तार परियोजनाओं के लिए नकदी के संरक्षण पर ध्यान दे रही है।उसने कहा है कि वह चुनौतियों से निपटने के लिए वह हवाईअड्डों पर होने वाले पूंजीगत व्यय की योजनाओं का नया कार्यक्रम तय कर रही है।

इन्हीं वजहों से कंपनी ने दिल्ली हवाईअड्डे के विस्तार की योजना को पूरा करने की अवधि जून 2023 तक बढ़ा दिया है। पहले इसकी समयसीमा सितंबर 2022 थी।

इसी तरह कंपनी ने हैदराबाद हवाईअड्डे पर पूंजीगत व्यय योजना को मार्च 2022 से आगे खिसकाकर दिसंबर 2022 और गोवा हवाईअड्डे की योजना को मई 2022 से बढ़ाकर अगस्त 2022 कर दिया है

कंपनी ने मंगलवार को अपने परिणाम जारी किए थे। जुलाई-सितंबर अवधि में कंपनी का एकीकृत घाटा बढ़कर 750 करोड़ रुपये हो गया।

बयान के मुताबिक कंपनी लगातार हालात की समीक्षा कर रही है और उसके हिसाब से चुनौतियों से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसमें पूंजीगत व्यय की योजनाओं को फिर से तय करके नकदी संरक्षण भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई