लाइव न्यूज़ :

GDP संशोधित डेटा: नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने चिदंबरम की चुनौती की स्वीकार, कहा-बहस को तैयार है हम

By भाषा | Updated: November 30, 2018 05:07 IST

नये आंकड़ों में दर्शाया गया है कि भारत की आर्थिक वृद्धि संप्रग सरकार के कार्यकाल में औसतन 6.7 प्रतिशत रही जबकि मौजूदा राजग सरकार के कार्यकाल में यह 7.3 प्रतिशत रही है।

Open in App

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के संशोधित आकंड़ों पर बहस की पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की चुनौती को स्वीकार कर लिया। जीडीपी के संशोधित आंकडों में राजग सरकार के दौरान आर्थिक वृद्धि को पिछली संप्रग सरकार के मुकाबले बेहतर दिखाया गया है। 

कुमार ने ट्वीट में कहा, "माननीय पी. चिदंबरम जी, चुनौती स्वीकार। आइये आंकड़ों पर चर्चा करें और इसके सभी हिस्सों का अवलोकन करें। मैंने कल तीन घंटे का विस्तृत साक्षात्कार दिया है और आपकी तरफ से यह आधा अधूरा सत्य लगता है कि मैंने मीडिया से सवाल नहीं पूछने को कहा। नये आंकड़ों के साथ आपकी जो भी दिक्कत है, आप उसका सुसंगत कारण बतायें।’’

कुमार की यह प्रतिक्रिया चिदंबरम की उस चुनौती पर आई है ,जिसमें उन्होंने कुमार को आंकडों पर बहस करने की चुनौती दी थी।

चिदंबरम ने अपने ट्वीट में कहा था, "मुझे आश्चर्य है कि क्या नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार पत्रकारों को यह कहने के बजाय कि उनके "सवाल जवाब देने योग्य" नहीं है आंकड़ों पर बहस करने के लिये तैयार होंगे।" 

कुमार ने अन्य ट्वीट में कहा, "चिदंबरम ने केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के अधिकारियों के खिलाफ असंतोष प्रकट किया है। सीएसओ अधिकारियों ने इस काम के लिये तकनीकी रूप से बहुत अभ्यास किया है।" 

सरकार ने जनवरी 2015 में 2004-05 की जगह आकलन के लिये 2011-12 को आधार वर्ष बनाया था। इससे पहले इसे जनवरी 2010 में संशोधित किया गया था। 

सीएसओ ने 2011-12 को आधार वर्ष बनाते हुये जीडीपी आंकड़ों की श्रृंख्ला बुधवार को जारी की। 

नये आंकड़ों में दर्शाया गया है कि भारत की आर्थिक वृद्धि संप्रग सरकार के कार्यकाल में औसतन 6.7 प्रतिशत रही जबकि मौजूदा राजग सरकार के कार्यकाल में यह 7.3 प्रतिशत रही है।

टॅग्स :नीति आयोगसकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)पी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

कारोबारउपभोक्ता बाजार रिपोर्ट 2026ः नए साल में भारत होगा सबसे आशावादी बाजार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम