लाइव न्यूज़ :

गेल का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में दोगुना हुआ

By भाषा | Updated: October 29, 2021 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की गेल इंडिया लिमिटेड का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में दोगुना से अधिक हो कर 2,862.95 करोड़ रुपये पहुंच गया।

गेल ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 1,239.67 करोड़ रुपये शुद्ध लाभ हुआ था। अप्रैल-जून, 2021 तिमाही की तुलना में भी कंपनी का शुद्ध लाभ 87 प्रतिशत बढ़ा है। उस समय शुद्ध लाभ 1,529.92 करोड़ रुपये था।

गेल देश की सबसे बड़ी गैस विपणन और परिवहन कंपनी है। कंपनी पर्यावरण अनुकूल गैस की आपूर्ति बिजली घरों, उर्वरक इकाइयों, सिटी गैस परिचालकों और उद्योगों को करती है। कपनी के पेट्रोरसायन संयंत्र भी हैं।

कंपनी की तीस सितंबर को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में आय 57 प्रतिशत बढ़कर 21,515.30 करोड़ रुपये हो गई।

प्राकृतिक गैस विपणन कारोबार के पटरी पर आने के साथ् गेल का लाभ बढ़ा है। इस श्रेणी में कंपनी को तीस सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में कर के बाद 1,078.92 करोड़ रुपये का लाभ हुआ, जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह 363.98 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?