लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने घरेलू वाहन उद्योग से ‘मेक इन इंडिया’ अपनाने को कहा

By भाषा | Updated: March 12, 2021 23:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को घरेलू वाहन उद्योग से ‘मेक इन इंडिया’ अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वाहनों के कल-पुर्जों का आयात नहीं होना चाहिए और सभी उपकरण देश में वाजिब दाम पर उपलब्ध होने चाहिए।

एमएसमएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम), सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘नई प्रौद्योगिकी अपनाकर हम नया बाजार बनाने, अधिक लाभ अर्जित करने और ज्यादा रोजगार सृजित करने जा जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार बैंक कारोबार, जीएसटी, आयकर और बही-खाते के आधार पर पिछले पांच साल में बेहतर ट्रैक रिकार्ड वाले एमएसएमई को प्रोत्साहित करने की प्रक्रिया में है।

डिजिटल तरीके से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने वाहन उद्योग को ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि वाहनों के कल-पुर्जों का आयात नहीं किया जाना चाहिए और जो भी उपकरणों की जरूरत है, उसे भारत में वाजिब मूल्य पर बनाया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार