लाइव न्यूज़ :

जोमैटो के आईपीओ को पहले दिन पूर्ण अभिदान

By भाषा | Updated: July 14, 2021 19:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई खाना आर्डर करने और डिलिवरी मंच जोमैटो के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को पहले दिन अधिक अभिदान मिल गया। खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित शेयरों पर 2.7 गुना अभिदान मिला।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार 71.92 करोड़ शेयरों के निर्गम पर पहले दिन 75.60 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा निवेशकों के खंड को 2.69 गुना अभिदान मिला। इस खंड में 12.95 करोड़ आरक्षित शेयरों पर शाम पांच बजे तक 34.88 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 38.88 करोड़ आरक्षित शेयरों पर 13 प्रतिशत अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के खंड को लगभग पूर्ण अभिदान मिल गया।

कर्मचारियों के लिए आरक्षित शेयरों पहले दिन 18 प्रतिशत अभिदान मिला।

इसे इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ कहा जा रहा है। आईपीओ शुक्रवार को बंद होगा। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 72 से 76 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। जोमैटो पहले ही एंकर निवेशकों से 13 जुलाई को 4,196.51 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। आईपीओ का आकार पहले के 9,375 करोड़ रुपये से घटकर 5,178.49 करोड़ रुपये रह गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई