लाइव न्यूज़ :

ईंधन के बढ़ती कीमतों के विरोध में कोलकाता में ईंधन खुदरा विक्रेता पेट्रोल पंप बंद रखेंगे

By भाषा | Updated: July 3, 2021 21:52 IST

Open in App

कोलकाता 03 जुलाई पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ईंधन खुदरा विक्रेता पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल के विरोध में सात जुलाई को 30 मिनट के लिए पेट्रोल पंप बंद रखेंगे। व्यापार निकाय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रसेनजीत सेन ने कहा कि कीमतों में तेज उछाल से राज्य में ईंधन की बिक्री में भारी गिरावट आई है।

उन्होंने कहा, ‘‘शहर में पेट्रोल की कीमत कभी भी 100 रुपये तक पहुंच जाएगी। इस तेज उछाल का विरोध करने के लिए हम सभी पेट्रोल पंपों में बिजली बंद कर देंगे और बुधवार को शाम 7 बजे से शाम 7.30 बजे के बीच 'नो सेल' (ईंधन की बिक्री नहीं) का पालन करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी के दौरान निजी वाहनों की संख्या में वृद्धि के बावजूद पेट्रोल की बिक्री में 25-30 प्रतिशत की गिरावट आई है। बिक्री बढ़नी चाहिए थी लेकिन कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि के कारण फिसल गई। राज्य में डीजल की बिक्री में 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।’’

ईंधन के खुदरा विक्रेता अपनी कमीशन में वृद्धि की मांग को लेकर धरना देने की भी योजना बना रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के कई जिलों दार्जिलिंग, मुर्शिदाबाद और नदिया, पेट्रोल की कीमतें पहले ही 100 रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार