लाइव न्यूज़ :

फोर्ब्स ने जारी की टॉप-250 कंपनियों की लिस्ट, भारत की 12 कंपनियां शामिल

By भाषा | Updated: October 1, 2018 22:31 IST

फोर्ब्स की दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनियों की सूची में 12 भारतीय कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों में इन्फोसिस, टीसीएस और टाटा मोटर्स शामिल हैं।

Open in App

नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर: फोर्ब्स की दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनियों की सूची में 12 भारतीय कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों में इन्फोसिस, टीसीएस और टाटा मोटर्स शामिल हैं।

मनोरंजन क्षेत्र की वॉल्ट डिज्नी इस सूची में पहले स्थान पर है। वॉल्ट डिज्नी का बाजार पूंजीकरण 165 अरब डॉलर है। उसके बाद होटल क्षेत्र की कंपनी हिल्टन दूसरे और इटली की कार कंपनी फेरारी तीसरे स्थान पर रही है। 

वर्ष 2018 की शीर्ष दस कंपनियों की सूची में वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी वीजा चौथे, डिजिटल भुगतान कंपनी पेपाल पांचवें, मीडिया कंपनी नेटफ्लिक्स छठे, सीमेंस सातवें, आनलाइन रिटेलर अमेजन आठवें, मैरियट इंटरनेशनल नौवें तथा मास्टरकार्ड दसवें स्थान पर हैं। 

भारत के बैंकिंग और वित्त क्षेत्र की सिर्फ एक कंपनी एचडीएफसी इस सूची में स्थान बना पाई है। वह सूची में 217वें स्थान पर है। 

प्रतिष्ठित कंपनियों की सूची में शामिल अन्य भारतीय कंपनियों में इन्फोसिस 31वें, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 35वें, टाटा मोटर्स 70वें, टाटा स्टील 131वें, लार्सन एंड टुब्रो 135वें, ग्रासिम इंडस्ट्रीज 154वें, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन आफ इंडिया 156वें, महिंद्रा एंड महिंद्रा 164वें, एशियन पेंट्स 203वें, सेल 227वें और आईटीसी 239वें स्थान पर हैं। 

इस सूची में अमेरिकी कंपनियों का दबदबा है। कुल 250 कंपनियों की सूची में 61 अमेरिकी कंपनियां हैं। जापान की 32 कंपनियां सूची में स्थान बनाने में सफल रही हैं। 

टॅग्स :फोर्ब्सटाटाइंफोसिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

कारोबारदुनिया में टीसीएस और इन्फोसिस का जलवा, 21.2 और 16.4 अरब डॉलर के साथ नंबर-2 और 3 पर कायम, देखिए टॉप-10 लिस्ट

स्वास्थ्यटाटा मुंबई मैराथन में देशभर से 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर लेंगे हिस्सा

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबार अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?