लाइव न्यूज़ :

झारखण्ड में खाद्य प्रसंस्करण की असीम संभावनाएं: प्रहलाद पटेल

By भाषा | Updated: November 19, 2021 15:01 IST

Open in App

रांची/गिरिडीह, 19 नवंबर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शुक्रवार को कहा कि झारखंड में खाद्य प्रसंस्करण की असीम संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड में सब्जियों का उत्पादन बड़ी मात्रा में होता है और यहां मधु का उत्पादन बड़े पैमाने पर है। लिहाजा यहां इन उत्पादों से जुड़े बड़े उद्योग लगाए जा सकते हैं जिससे न सिर्फ राज्य की आय बढ़ेगी बल्कि आम लोगों को भी बहुत लाभ होगा।

पटेल ने खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए राज्य के सभी चौबीस जिलों के साथ गिरिडीह में चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स और गिरिडीह के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि झारखंड के 24 जिलों में से 19 जिले आकांक्षी जिले हैं। ऐसे जिलों का लक्ष्य से उपलब्धि दस प्रतिशत से भी कम है।

केन्द्रीय मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरीये राज्य के सभी जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्हें नये नये उद्योग लगाने का निर्देश दिया। उनसे अपने जिलों में नई योजनाओं का डीपीआर तैयार करने को भी कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम