लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट ने जीआईसी, सॉफ्टबैंक, वॉलमार्ट, अन्य से 3.6 अरब डॉलर जुटाए

By भाषा | Updated: July 12, 2021 21:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई भारत में स्थापित और विकसित ई-वाणिज्य मंच कंपनी फ्लिपकार्ट ने सोमवार को कहा कि उसने वालमार्ट, सॉफ्टबैंक, सिंगापुर की जीआईसी और कई सरकारी संपत्ति और पेंशन कोष से 3.6 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 26,805.6 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। वित्त पोषण के इस दौर में उसका मूल्यांकन 37.6 अरब अमेरिकी डॉलर आंका गया। फ्लिपकार्ट अब वालमार्ट के स्वामित्व में है।

फ्लिकार्ट ने एक बयान में कहा कि टेनसेंट होल्डिंग्स लिमिटेड, ब्लैकस्टोन ग्रुप समर्थित अंतरा कैपिटल, अबू धाबी के सॉवरेन फंड एडीक्यू, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (सीपीपी इन्वेस्टमेंट्स) ने पूंजी डाले जाने के इस चरण में भाग लिया।

ऐसी अटकलें है कि फ्लिपकार्ट आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) लाने की तैयारी में है। ऐसे में इस नई पूंजी के साथ कंपनी अमेजन इंक, उद्योगपति मुकेश अंबानी के जियो मार्ट और टाटा समूह की कंपनियों से बेहतर तरीके प्रतिस्पर्धा कर सकेगी।

हालांकि, फ्लिपकार्ट ने यह नहीं बताया कि इन निवेशकों ने अलग-अलग कितना निवेश किये, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सॉफ्टबैंक ने 50 करोड़ डॉलर निवेश किया है।

वहीं सीपीपी इनवेस्टमेंट्स ने एक अलग बयान के कहा कि उसने 80 करोड़ डॉलर (करीब 5,968 करोड़ रुपये) निवेश किया है।

सूत्रों के अनुसार फ्लिपकार्ट कर्मचारी शेयर विकल्प (ईसोप) के तहत दिये गये शेयर की पुनर्खरीद भी करेगी। यह पुनर्खरीद करीब 600 करोड़ रुपये की होगी।

इससे पहले, फ्लिपकार्ट ने पिछले साल 1.2 अरब डॉलर जुटाये थे और उस समय कंपनी का मूल्यांकन 24.9 अरब डॉलर आंका गया था। वालमार्ट ने 2018 में फ्लिपकार्ट में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिये 16 अरब डॉलर निवेश किया था। अब अमेरिकी कंपनी की हिस्सेदारी करीब 74 प्रतिशत हो जाने का अनुमान है।

फ्लिकार्ट के बयान के अनुसार वित्त पोषण के मौजूदा दौर में सॉवरेन फंड डिसरप्ट एडी, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, खजाना नेशनल बरहाद के साथ ही चर्चित निवेशक विलुहबी कैपिटल, फ्रैंकलिन टेम्पलटन और टाइगर ग्लोबल ने भी भागीदारी की। वित्त पोषण के साथ फ्लिपकार्ट समूह का मूल्यांकन 37.6 अरब अमेरिकी डॉलर आंका गया।

बयान के अनुसार वह देश में ग्राहकों की बढ़ती मांग और जरूरतों को पूरा करने के लिये कर्मचारियों, प्रौद्योगिकी, आपूर्ति श्रृंखला और बुनियादी ढांचे में निवेश जारी रखेगी।

इस सौदे के साथ सॉफ्टबैंक ने एक बार फिर फ्लिपकार्ट में निवेश किया है। इससे पहले जब 2018 में वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी, तब सॉफ्टबैंक ने अपने करीब 20 प्रतिशत शेयर बेच दिए थे।

फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘अग्रणी वैश्विक निवेशकों के ये निवेश भारत में डिजिटल कॉमर्स की संभावनाओं और सभी पक्षों के लिए इस क्षमता को अधिकतम स्तर पर ले जाने की फ्लिपकार्ट की क्षमताओं में उनके विश्वास को दर्शाता है। हम किराना सहित लाखों छोटे और मध्यम भारतीय व्यवसायों के विकास में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट नई श्रेणियों में निवेश जारी रखेगी और उपभोक्ताओं के अनुभवों को बदलने तथा विश्व स्तरीय आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने के लिए भारत में निर्मित प्रौद्योगिकी का लाभ उठाएगी।

इस वित्त पोषण के बाद फ्लिपकार्ट बाजार पूंजीकरण के लिहाज से 10 शीर्ष वैश्विक ई-वाणिज्य कंपनियों की श्रेणी में आ गयी है। इस सूची में अमेजन और अलीबाबा जैसी कंपनियां शामिल हैं।

ऐसा समझा जाता है कि कंपनी आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। हालांकि उसने इसके लिये कोई समयसीमा नहीं बतायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?