लाइव न्यूज़ :

Razorpay-BillMe: फिनटेक मंच रेजरपे ने मुंबई स्थित डिजिटल बिल व ग्राहक सहभागिता स्टार्टअप बिलमी का अधिग्रहण किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2023 11:30 IST

Razorpay-BillMe: रेजरपे के प्रबंध निदेशक और सह-संस्थापक शशांक कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘ अब रेजरपे के व्यापारिक संबंधों तथा बाजार की मजबूत समझ के साथ तेजी से बढ़ने और सभी भुगतान समाधानों तक निर्बाध पहुंच स्थापित करने के लिए ऑफलाइन खुदरा ब्रांडों के एक बड़े आधार को सक्षम बनाएंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्दे बिलमी के सह-संस्थापक कुबेर प्रितमानी ने कहा कि कंपनी रेजरपे के साथ सहयोग का तत्पर है। हर एक उपभोक्ताओं को अधिक प्रभावी अनुभव मिल पाएगा।कंपनी ने समझौता कितना मूल्य का हुआ, इसका खुलासा नहीं किया।

Razorpay-BillMe: फिनटेक मंच रेजरपे ने मुंबई स्थित डिजिटल बिल व ग्राहक सहभागिता स्टार्टअप बिलमी का अधिग्रहण कर लिया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, साझेदारी का मकसद उपभोक्ताओं के साथ बेहतर संपर्क के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल’ के साथ व्यवसायों को सशक्त बनाना है। कंपनी ने समझौता कितना मूल्य का हुआ, इसका खुलासा नहीं किया।

रेजरपे के प्रबंध निदेशक और सह-संस्थापक शशांक कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘ अब रेजरपे के व्यापारिक संबंधों तथा बाजार की मजबूत समझ के साथ तेजी से बढ़ने और सभी भुगतान समाधानों तक निर्बाध पहुंच स्थापित करने के लिए ऑफलाइन खुदरा ब्रांडों के एक बड़े आधार को सक्षम बनाएंगे।’’ बिलमी के सह-संस्थापक कुबेर प्रितमानी ने कहा कि कंपनी रेजरपे के साथ सहयोग का तत्पर है। इस तरह हर एक उपभोक्ताओं को अधिक प्रभावी अनुभव मिल पाएगा।

वर्टेक्स वेंचर्स साउथईस्ट एशिया एंड इंडिया ने 54.1 करोड़ डॉलर जुटाए

वर्टेक्स वेंचर्स साउथईस्ट एशिया एंड इंडिया (वीवीएसईएआई) ने वित्त पोषण चक्र में 54.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 4,489 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, वीवीएसईएआई के पांचवें वित्त पोषण में लक्षित कोष 45.0 करोड़ डॉलर (करीब 3,734 करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार कर लिया गया।

यह 2019 में वीवीएसईएआई के चतुर्थ वित्त पोषण में जुटाए गए कोष से 80 प्रतिशत अधिक है। वर्टेक्स वेंचर्स एसईएआई के प्रबंध भागीदार बेन माथियास ने कहा कि कंपनी ने अपने कुल निवेशक आधार में उल्लेखनीय रूप से विस्तार किया है। सभी सीमित भागीदारों का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।

वीवीएसईएआई सिंगापुर, भारत, इंडोनेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, मलेशिया और क्षेत्र के अन्य उभरते केंद्रों पर प्राथमिक रूप से ध्यान केंद्रित करने के साथ ही दक्षिण पूर्व एशिया तथा भारत में संस्थागत उद्यम पूंजी वित्त पोषण के शुरुआती दौर की तलाश कर रहे स्टार्टअप में निवेश करता है।

 

टॅग्स :शेयर बाजारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?