लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के गोल्ड एमनेस्टी स्कीम लाने की रिपोर्ट केवल अटकलबाजी, फिलहाल कोई ऐसी योजना नहीं: सूत्र

By विनीत कुमार | Updated: October 31, 2019 15:02 IST

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सरकार के अगले कुछ दिनों में 'गोल्ड एननेस्टी स्कीम' लेकर आने की बातें कही जा रही थी। हालांकि, वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने इससे इनकार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार गोल्ड एमनेस्टी स्कीम की बात अटकलबाजीमोदी सरकार की ऐसी फिलहाल कोई योजना नहीं, सोने के रूप में मौजूद कालेधन को टैक्स देकर वैध बनाने की थी बात

केंद्र सरकार सोने के रूप में कालेधन को उस पर टैक्स जमा कराकर वैध बनाने की किसी भी योजना को लाने से फिलहाल इनकार किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने वित्त मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि फिलहाल आयकर विभाग की ओर से किसी 'गोल्ड एमनेस्टी स्कीम' पर विचार नहीं हो रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सरकार के अगले कुछ दिनों में 'गोल्ड एमनेस्टी स्कीम' लेकर आने की बातें कही जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार बजट की प्रक्रिया शुरू हो गई है, इसलिए ऐसी अटकलबाजी शुरू हो जाती है। इससे पूर्व कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सरकार देश भर में सोने के रूप में जमा कालाधन को रिकवर करने के लिए ये योजना ला सकती है। इस योजना के तहत अघोषित सोने की जानकारी देने और उस पर टैक्स देने से उसे वैध किया जा सकेगा। 

गोल्ड एमनेस्टी स्कीम जैसी योजना आने की संभावना की रिपोर्ट मीडिया में आने के बाद से सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर काफी गहमागहमी देखी गई थी। माना जा रहा था कि कि अगर ये स्कीम आती है तो नोटबंदी के बाद नरेंद्र मोदी सरकार का ये एक और बड़ा कदम होगा। 

रिपोर्टस के अनुसार गोल्ड एमनेस्टी स्कीम के तहत बगैर रसीद वाले जितने भी सोने का खुलासा होता उस पर एक तयशुदा मात्रा में टैक्स का भुगतान जरूरी किया जाता। इस स्कीम को एक खास समयसीमा के लिए शुरू किये जाने की बातें कही जा रही थी। वहीं स्कीम खत्म होने पर भारी जुर्माना देना पड़ सकता था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम