लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्रालय ने मंत्रालयों से बची हुई रकम 20 मार्च तक लौटाने को कहा

By भाषा | Updated: February 16, 2021 22:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को विभागों और मंत्रालयों से चालू वित्त वर्ष में विभिन्न मदों में अगर कोई बचत राशि है, तो उसे 20 मार्च तक हस्तांतरित करने को कहा है।

वित्त मंत्रालय के बजट प्रभाग द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के जरिये सभी विभागों और मंत्रालयों से कहा गया है कि 2020-21 के लिये मिले अनुदान से जो भी राशि बचने का अनुमान है, उसे वापस करने के लिये 20 मार्च, 2021 की समयसीमा तय की गयी है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘इसीलिए अनुरोध है कि प्रत्येक इकाई के तहत खर्च के लिये आबंटित राशि में अगर कुछ बचत है, तो उसे इस मंत्रालय को भेजा जा सकता है। यह राशि 20 मार्च तक भेजी जा सकती है।’’

अगर कोष का उपयोग 31 मार्च तक नहीं होता है, उसके खर्च की मियाद खत्म समझी जाती है क्योंकि वित्त कानून के जरिये नया बजट एक अप्रैल से शुरू वित्त वर्ष से लागू हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?