लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री ने बिजली, कोयला मंत्रालयों से परियोजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से करने को कहा

By भाषा | Updated: November 1, 2021 22:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि बुनियादी ढांचा परियोजनाएं सरकार के लिए प्राथमिकता हैं। उन्होंने सोमवार को बिजली और कोयला मंत्रालय के पूंजीगत व्यय की प्रगति की समीक्षा की और उनसे परियोजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से करने को कहा।

परमाणु ऊर्जा विभाग भी समीक्षा बैठक का हिस्सा रहा।

वित्त मंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर खर्च की जमीनी स्तर पर निगरानी की जानी चाहिए। ‘‘मंत्रालयों को निरंतर आधार पर सभी राज्यों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए, जिससे परियोजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से हो सके।’’

उन्होंने आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) के अधिकारियों से मंत्रालयों, विभागों के साथ सहयोग करने को कहा ताकि सिविल कार्य के जरिये परियोजनाओं का क्रियान्वयन ठेकेदार जैसी एजेंसियों के बीच समन्वय की कमी से प्रभावित नहीं हो। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चत करने का निर्देश दिया कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों से आवश्यक उपकरणों की खरीद में कोई विलंब नहीं हो।

इस बैठक में आर्थिक मामलों, बिजली, कोयला और परमाणु ऊर्जा विभागों के सचिव और अन्य अधिकारी शामिल हुए।

बिजली मंत्रालय के साथ समीक्षा बैठक में सीतारमण ने कहा कि उसे राज्यों के साथ अपनी पहुंच बढ़ानी चाहिए और परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक मंजूरियां तेजी से हासिल करनी चाहिए।

कोयला मंत्रालय की समीक्षा बैठक में वित्त मंत्री ने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को कहा।

सीतारमण ने परमाणु ऊर्जा विभाग से कहा कि उसे सिविल कार्यों की निगरानी करने की जरूरत है और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से उपकरणों की खरीद विदेश मंत्रालय और आर्थिक मामलों के विभागों के साथ समन्वय में करनी चाहिए।

वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में 5.54 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का प्रावधान है। यह 2020-21 की तुलना में 34.5 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?