लाइव न्यूज़ :

एफएचआरएआई का सरकार से आतिथ्य क्षेत्र को रियायती ऋण उपलब्ध कराने का आग्रह

By भाषा | Updated: November 2, 2020 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर आतिथ्य क्षेत्र के संगठन एफएचआरएआई ने सरकार से होटल एवं रेस्तरां क्षेत्र को रियायती ऋण उपलब्ध कराने का सोमवार को आग्रह किया। कोविड-19 संकट के चलते इस क्षेत्र को खुद का अस्तित्व बचाए रखने में दिक्कत पेश आ रही है।

फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) ने एक बयान में कहा, ‘‘इस तरह की वितीय मदद कारोबारों को उनकी कार्यशील पूंजी की जरूरत को पूरा करने में मदद करेगी। यह उन्हें अपना कारोबार लगातार चलाते रहने में मदद करेगा।’’

एफएचआरएआई ने कहा कि देशभर में आतिथ्य क्षेत्र कोविड-19 से पूर्व की स्थिति के 20 से 30 प्रतिशत के स्तर पर ही पहुंचा है। ऐसे में उनके लिए एक-एक दिन मुश्किल होता जा रहा है।

संगठन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने कहा, ‘‘ हमारा उद्योग लॉकडाउन में सबसे पहले बंद हुआ और सबसे बाद में दोबारा खुला। इसलिए हम सरकार से समर्थन मांग रहे हैं क्योंकि सरकार ने हमें सबसे लंबी अवधि तक कारोबार नहीं करने के लिए कहा है।’’

एफएचआरएआई के मानद कोषाध्यक्ष डी.वी.एस. सोमा राजू ने कहा कि सरकार कम ब्याज दर पर ऋण देकर उद्योग की मदद कर सकती है। वह यह ऋण तब तक के लिए दे सकती है जब तक कारोबार कोविड-19 से पूर्व की स्थिति तक नहीं पहुंच जाता है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार