लाइव न्यूज़ :

Festive Season Vehicles: दिवाली में महारिकॉर्ड?, 30 अक्टूबर तक 22,000 से अधिक कार और 56,000 वाहन दोपहिया बिके, वाहन कंपनी की शानदार कमाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2024 12:52 IST

Festive Season Vehicles: स्कूटर और मोटरसाइकिल की बिक्री में पहले की तुलना में कमी आई लेकिन चार पहिया वाहनों की बिक्री बढ़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देकार और एसयूवी सहित बेचे गए हल्के मोटर वाहनों की संख्या 22,000 से अधिक रही। शेष लगभग 56,000 वाहन दोपहिया हैं। अक्टूबर में कुल बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 7,486 इकाई रही।

Festive Season Vehicles: इस त्योहारी सीजन में वाहनों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है और दिवाली से पहले दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग में 86,000 से अधिक नए वाहन पंजीकृत हुए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने 30 अक्टूबर तक परिवहन विभाग में 86,000 से अधिक नए वाहन पंजीकृत किए गए, जिससे मोटर वाहन कर के रूप में 366 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस त्योहारी सीजन में हालांकि, स्कूटर और मोटरसाइकिल की बिक्री में पहले की तुलना में कमी आई लेकिन चार पहिया वाहनों की बिक्री बढ़ी है।

बृहस्पतिवार को दिवाली से पहले तक अक्टूबर में कार और एसयूवी सहित बेचे गए हल्के मोटर वाहनों की संख्या 22,000 से अधिक रही। शेष लगभग 56,000 वाहन दोपहिया हैं। अधिकारियों ने बताया कि 2023 में नवंबर के त्योहारी महीने में 80,854 नए वाहनों का पंजीकरण हुआ था, जिनमें 57,000 से अधिक दोपहिया वाहन और 18,635 कार शामिल थीं।

आयशर मोटर्स लिमिटेड की इकाई वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड की अक्टूबर में कुल बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 7,486 इकाई रही। आयशर मोटर्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वोल्वो ग्रुप तथा आयशर मोटर्स के संयुक्त उद्यम वीई कमर्शियल व्हीकल्स (वीईसीवी) ने अक्टूबर, 2022 में 6,038 वाहन बेचे थे।

अक्टूबर, 2023 की बिक्री में आयशर ब्रांड की 7,278 इकाइयां और वोल्वो ब्रांड की 208 इकाइयां शामिल हैं। घरेलू वाणिज्यिक वाहन बाजार में आयशर ब्रांड के 7,077 ट्रक और बस बेचे गए। अक्टूबर, 2022 में यह आंकड़ा 5,555 इकाई था। आयशर ब्रांड के ट्रक और बस का निर्यात अक्टूबर, 2022 में 356 इकाइयों से 43.5 प्रतिशत घटकर 201 इकाई रहा।

टॅग्स :दिवालीकारबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?