लाइव न्यूज़ :

जाने-माने उद्योगपति ब्रज मोहन खेतान का निधन, वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों से थे पीड़ित

By भाषा | Updated: June 2, 2019 03:21 IST

हाल ही में , वृद्धावस्था का हवाला देते हुए खेतान ने समूह की दो प्रमुख कंपनियों एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड और मैकलॉड रसेल इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, वह समूह की दोनों कंपनियों के मानद चेयरमैन थे।

Open in App

देश के जाने-माने उद्योगपति ब्रज मोहन खेतान का शनिवार सुबह उनके आवास पर निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे और वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

खेतान 1990 में यूनियन कार्बाइड के भारतीय कारोबार का अधिग्रहण करके सुर्खियों में आए थे। खेतान विलियमसन मैगर समूह के मुखिया थे। समूह का बैटरी , चाय से लेकर इंजीनियरिंग सेवाओं तक का कारोबार है।

हाल ही में , वृद्धावस्था का हवाला देते हुए खेतान ने समूह की दो प्रमुख कंपनियों एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड और मैकलॉड रसेल इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, वह समूह की दोनों कंपनियों के मानद चेयरमैन थे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विभिन्न उद्योग संगठनों ने खेतान के निधन पर संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा , "दिग्गज उद्योगपति बीएम खेतान जी के निधन से दुखी हूं। वह बंगाल के कारोबारियों में वरिष्ठतम व्यक्ति थे। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, मित्र और सहयोगियों के प्रति संवेदना प्रकट करती हूं।"

इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) ने कहा, "आईसीसी बीएम खेतान जी के निधन से बहुत दुखी है। वह हमारे लिए पूजनीय और मार्गदर्शक थे। उनका जाना उनके परिवार और कारोबारी जगत के लिए बड़ी हानि है।" आईसीसी ने 2013 में खेतान को लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार से पुरस्कृत किया था। 

टॅग्स :बिज़नेसइंडियाममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबार अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां