लाइव न्यूज़ :

Share Market: बाजार खुलते ही शुरुआती कारोबार में आई गिरावट, जानिए कौन से शेयर लुढ़के

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2025 10:30 IST

Share Market: आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,491.46 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Open in App

Share Market: विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस बृहस्पतिवार को अपने तिमाही नतीजों की घोषणा भी करेगी, जिससे पहले निवेशक सतर्क हो गए हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 236.42 अंक गिरकर 77,962.69 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 62.45 अंक की गिरावट के साथ 23,645.45 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, मारुति और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त में रहे। आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,491.46 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा, जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.34 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। 

टॅग्स :शेयर बाजारमनीबिजनेसBusiness
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?