लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने अक्टूबर में 1.88 करोड़ सामग्रियों पर ‘कार्रवाई’ की

By भाषा | Updated: December 1, 2021 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मेटा ने अक्टूबर के दौरान भारत में 13 उल्लंघन श्रेणियों में फेसबुक पर 1.88 करोड़ से अधिक सामग्रियों पर ‘कार्रवाई’ की।

कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी की मासिक अनुपालन रिपोर्ट में साझा किए गए ब्योरे के अनुसार, फेसबुक के तस्वीरें साझा करने के मंच इंस्टाग्राम ने माह के दौरान 12 श्रेणियों में 30 लाख से अधिक सामग्रियों पर कार्रवाई की।

इस साल की शुरुआत में लागू हुए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के तहत बड़े डिजिटल मंचों (50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाले) को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है। इस रिपोर्ट में प्राप्त शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई का विवरण होता है।

इसमें स्वचालित माध्यम से निगरानी के जरिये हटाई गई सामग्री का विवरण भी शामिल है।

फेसबुक ने सितंबर में 10 श्रेणियों में 2.69 करोड़ से अधिक सामग्रियों पर कार्रवाई की थी, जबकि इंस्टाग्राम ने इसी अवधि के दौरान नौ श्रेणियों में 32 लाख से अधिक सामग्रियों पर कार्रवाई की थी।

मेटा ने कहा कि एक से 31 अक्टूबर के बीच फेसबुक को अपनी भारतीय शिकायत प्रणाली के माध्यम से 686 रिपोर्ट मिलीं।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘इन रिपोर्टों में से हमने उपयोगकर्ताओं को 497 मामलों में उनके मुद्दों को हल करने का ‘समाधान’ उपलब्ध कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?