लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने 15 मई-15 जून 2021 के दौरान तीन करोड़ सामग्रियों पर कार्रवाई की

By भाषा | Updated: July 2, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई फेसबुक ने भारत में 15 मई से 15 जून के बीच 10 उल्लंघन श्रेणियों में तीन करोड़ से ज्यादा सामग्रियों पर "कार्रवाई" की। सोशल मीडिया कंपनी ने सूचना प्रौद्योगिकी नियमों का पालन करते हुए जारी की गयी अपनी पहली मासिक अनुपालन रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

वहीं इंस्टाग्राम ने इस दौरान नौ श्रेणियों में उसके मंच पर डाली गई 20 लाख सामग्रियों के खिलाफ कार्रवाई की।

नये आईटी नियमों के तहत बड़े डिजिटल मंचों को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होगी जिसमें वे उन्हें मिली शिकायतों और उन्हें लेकर की गयी कार्रवाई की जानकारी देंगे।

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा कि इन तमाम वर्षों में कंपनी ने इस उद्देश्य से लगातार प्रौद्योगिकी, लोगों और प्रक्रियाओं में निवेश किया है कि उसके उपयोगकर्ता ऑनलाइन सुरक्षित रहें तथा उसके मंचों पर खुलकर अपने विचार पेश कर सकें।

फेसबुक ने कहा कि उसकी अगली रिपोर्ट 15 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी जिसमें उपयोगकर्ताओं से मिली शिकायतों और उन्हें लेकर की गयी कार्रवाई की जानकारी होगी।

कंपनी ने रिपोर्ट में कहा कि इन तीन करोड़ सामग्रियों में स्पैम (2.5 करोड़), हिंसक एवं रक्तपात (25 लाख), वयस्क नग्नता एवं यौन गतिविधि (18 लाख), नफरतपूर्ण भाषण (3,11,000) सहित अन्य मुद्दों से जुड़ी सामग्री शामिल हैं।

इनके खिलाफ की गयी कार्रवाइयों में सामग्री को मंच से हटाना या परेशान करने वाली तस्वीरों या वीडियो को चेतावनी के साथ कवर करना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?