लाइव न्यूज़ :

फैब इंडिया का आईपीओ के जरिये एक अरब डॉलर जुटाने का विचार

By भाषा | Updated: September 10, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर कारीगरी और नई जीवन शैली के उत्पादों के खुदरा विक्रेता फैबइंडिया एक आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से एक अरब डॉलर तक जुटाने का विचार कर रही हैं। घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी है।

कंपनी ने हालांकि कहा है कि वह समय-समय पर पूंजी संबंधी विभिन्न विकल्पों पर विचार करती है और अपने बैंकरों से सलाह लेती रहती है। हालांकि, उसने इस दिशा में आगे बढ़ने संबंधी किसी जानकारी की पुष्टि करने से इनकार कर दिया।

माना जाता है कि कंपनी अपने आईपीओ के प्रबंधन के लिए एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और जेपी मॉर्गन सहित कई निवेश बैंकों के साथ बातचीत कर रही है।

उन्होंने कहा कि फैबइंडिया के नवंबर अंत तक आईपीओ का मसौदा दस्तावेज, बाजार नियामक सेबी के पास जमा करने की उम्मीद है।

कंपनी द्वारा आईपीओ के माध्यम से लगभग 25-30 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की उम्मीद है।

इसके मौजूदा शेयरधारक, जैसे अजीम प्रेमजी का निजी इक्विटी फंड प्रेमजीइन्वेस्ट, कंपनी में आंशिक हिस्सेदारी बेच सकते हैं।

इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि और उनकी पत्नी रोहिणी नीलेकणि भी कंपनी की शेयरधारक हैं।

संपर्क करने पर फैबइंडिया समूह के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कंपनी समय-समय पर पूंजी से संबंधित विभिन्न विकल्पों पर विचार करती रहती है। हम अपने बैंकरों से भी सलाह लेते हैं। सही समय पर, हम निदेशक मंडल के साथ किसी भी योजना पर चर्चा करेंगे और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। इस विषय पर टिप्पणी करने के लिए हमारे पास और कुछ नहीं है।’’

वर्ष 1960 में स्थापित, फैबइंडिया, मुख्य रूप से भारत में ग्रामीण रोजगार प्रदान करने और बनाए रखने में मदद करने वाले गांवों से अपने उत्पादों को खरीदती है। रिपोर्टों के अनुसार, ये उत्पाद मौजूदा समय में पूरे भारत में 40,000 से अधिक कारीगरों और शिल्पकारों द्वारा उत्पादित किए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?