लाइव न्यूज़ :

एआई शिखर सम्मेलनः राहुल गांधी ने कहा-तमाशा?, शशि थरूर बोले-बेहद शानदार, कहा-बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2026 15:07 IST

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि शुरुआती दिन ‘‘बेहद सफल’’ रहे और किसी भी बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी उत्पादों का प्रदर्शन करने का आरोप लगाने के एक दिन बाद आई है।बुनियादी समझ की कमी वाले लोग ऐसी "शानदार उपलब्धि" को स्वीकार नहीं कर सकते।साझेदारी विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गति से बढ़ रही है।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एआई इम्पैक्ट समिट की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले दो दिन "बेहद सफल" रहे और किसी भी "बड़े आयोजन" में "कुछ गड़बड़ियां" हो सकती हैं। थरूर ने कहा कि राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों और वैश्विक नेताओं की उपस्थिति प्रभावशाली रही, जो यह संदेश देना चाहते हैं कि कृत्रिम मेधा (एआई) के विकास में दुनिया एक नयी दिशा में आगे बढ़े। उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में चल रहे एआई शिखर सम्मेलन को "अव्यवस्थित जनसंपर्क तमाशा" करार देने और वहां चीनी उत्पादों का प्रदर्शन करने का आरोप लगाने के एक दिन बाद आई है।

भाजपा ने 'एआई समिट' के 'सफल' संचालन के लिए मोदी की सराहना की, कांग्रेस की निंदा पर पलटवार किया

भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को 'एआई इम्पैक्ट समिट' के "सफल" संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "दूरदर्शी नेतृत्व" की सराहना की और कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि बुनियादी समझ की कमी वाले लोग ऐसी "शानदार उपलब्धि" को स्वीकार नहीं कर सकते।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्रांति में एक प्रमुख प्रेरक शक्ति के रूप में उभरता दिख रहा है, जिसमें फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अन्य वैश्विक नेताओं सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दुनिया की शीर्ष तकनीकी कंपनियों के प्रमुखों के साथ 'एआई समिट' में भाग ले रहे हैं।

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता व्यापार-निवेश के नए रास्ते खोलेगा: मोदी और यूनानी समकक्ष

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके यूनानी समकक्ष क्यारीकोस मित्सोटाकिस ने बृहस्पतिवार को इस बात पर सहमति जताई कि हाल ही में संपन्न भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के नए रास्ते खोलेगा। दोनों नेताओं ने 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान एक बैठक की, जिसमें उन्होंने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी के संपूर्ण दायरे की समीक्षा की और पाया कि यह साझेदारी विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गति से बढ़ रही है।

एआई के लाभ सभी तक पहुंचाने में अमेरिका-भारत साझेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका : पिचाई

गूगल और उसकी मूल कंपनी अल्फाबेट इंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने कहा कि अमेरिका-भारत साझेदारी की एआई के लाभ सभी लोगों तक और हर स्थान तक पहुंचाने में अहम भूमिका है। भारत और अमेरिका द्वारा ‘पैक्स सिलिका’ घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर से पहले कहा कि गूगल को दोनों देशों के बीच ‘‘रूपक और वास्तविक’’ तरीके से संपर्क सेतु के रूप में सेवा देने पर गर्व है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के प्रमुख सीईओ के साथ एआई पर की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया भर के प्रमुख मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ कृत्रिम मेधा (एआई) को जिम्मेदारी के साथ विस्तार देने और वैश्विक सहयोग को मजबूत करने पर सार्थक चर्चा की।

टॅग्स :आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसकांग्रेसBJPनरेंद्र मोदीशशि थरूरराहुल गांधीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?