लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात की

By भाषा | Updated: November 18, 2021 15:16 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह) गुरदीप सिंह

सिंगापुर, 18 नवंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

तीन दिवसीय यात्रा पर बुधवार को यहां पहुंचे जयशंकर ने सबसे पहले वरिष्ठ मंत्री और सामाजिक नीतियों के समन्वय मंत्री थरमन षणमुगरत्नम से मुलाकात की।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्री और सामाजिक नीतियों के समन्वय मंत्री थरमन षणमुगरत्नम से मिलकर खुशी हुई। अंतरराष्ट्रीय आर्थिक स्थिति पर अच्छी चर्चा हुई।’’ थरमन ने भी अपने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘वैश्विक और क्षेत्रीय आर्थिक प्राथमिकताओं पर रचनात्मक चर्चा हुई और हमारे बीच के गहरे सहयोग पर चर्चा हुई।’’

इसके बाद जयशंकर ने रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन से मुलाकात की। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘सिंगापुर के रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन से मिलकर हमेशा की तरह खुशी हुई। उनसे रणनीतिक मामलों पर सार्थक चर्चा हुई।’’

उन्होंने गृह और कानून मंत्री काशीविश्वनाथन षणमुगम से भी मुलाकात की। जयशंकर ने ट्वीट में कहा, ‘‘गृह और कानून मंत्री काशीविश्वनाथन षणमुगम से मिलकर अच्छा लगा। हमारी साझेदारी को मजबूत करने पर उनके विचारों की सराहना करता हूं।’’

भारतीय उच्चायोग ने बताया कि जयशंकर सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ विवियन बालकृष्णन से भी मुलाकात करेंगे। उनका शुक्रवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से भी मिलने का कार्यक्रम है।

जयशंकर शुक्रवार को ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमिक फोरम में ‘‘ग्रेटर पावर कॉम्पिटिशन: द इमर्जिंग वर्ल्ड ऑर्डर’’ पर होने वाली एक परिचर्चा में भी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?