लाइव न्यूज़ :

नवंबर में निर्यात 26.49 प्रतिशत बढ़कर 29.88 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 23.27 अरब डॉलर

By भाषा | Updated: December 1, 2021 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर देश का वस्तुओं का निर्यात नवंबर में 26.49 प्रतिशत बढ़कर 29.88 अरब डॉलर रहा। इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम, रसायन और समुद्री उत्पादों जैसे क्षेत्र में अच्छी वृद्धि से निर्यात बढ़ा है।

पिछले साल नवंबर में निर्यात 23.62 अरब डॉलर था।

सरकार की ओर से बुधवार को जारी अस्थायी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में आयात 53.15 अरब डॉलर रहा। यह पिछले साल इसी माह के 33.81 अरब डॉलर के मुकाबले 57.18 प्रतिशत अधिक है। इससे व्यापार घाटा 23.27 अरब डॉलर रहा।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत का वस्तुओं का निर्यात अप्रैल-नवंबर, 2021 में 262.46 अरब डॉलर रहा। यह पिछले साल अप्रैल-नवंबर के दौरान 174.15 अरब डॉलर के मुकाबले 50.71 प्रतिशत अधिक है। वहीं अप्रैल-नवंबर, 2019 के 211.17 अरब डॉलर के मुकाबले 24.29 प्रतिशत अधिक है।’’

आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान आयात 75.39 प्रतिशत बढ़कर 384.44 अरब डॉलर रहा।

चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में व्यापार घाटा 121.98 अरब डॉलर रहा।

आंकड़े के अनुसार, नवंबर में व्यापार घाटा दोगुना से अधिक होकर 23.27 अरब डॉलर रहा। इसका कारण सोने का आयात करीब 8 प्रतिशत बढ़कर 4.22 अरब डॉलर होना है।

पिछले साल नवंबर में व्यापार घाटा (निर्यात और आयात का अंतर) 10.19 अरब डॉलर था।

आलोच्य महीने में कुल निर्यात में 28.19 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात सालाना आधार पर 37 प्रतिशत उछलकर आठ अरब डॉलर रहा।

पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात सालाना आधार पर 145.3 प्रतिशत बढ़कर 3.82 अरब डॉलर रहा।

हालांकि, रत्न एवं आभूषण का निर्यात नवंबर महीने में 11 प्रतिशत घटकर 2.4 अरब डॉलर रहा।

आंकड़ों के अनुसार, आयात के मामले में ‘पेट्रोलियम, कच्चा तेल और उत्पादों’ का आयात आलोच्य महीने में 132.44 प्रतिशत बढ़कर 14.68 अरब डॉलर रहा।

कोयला, कोक और ब्रिकेट (ईंधन के रूप में उपयोग होने वाला कोयले के चूरे से बना उत्पाद) का आयात इस साल नवंबर महीने में 135.81 प्रतिशत बढ़कर 3.58 अरब डॉलर रहा।

अद्यतन व्यापार आंकड़ा इस महीने बाद में जारी किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?