लाइव न्यूज़ :

भारत के डिजिटल उत्पादों के डिजाइनिंग, विनिर्माण में अहम स्थान हासिल करने की उम्मीद : साहनी

By भाषा | Updated: December 9, 2020 23:58 IST

Open in App

हैदराबाद, नौ दिसंबर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी सचिव अजय प्रकाश साहनी ने बुधवार को डिजिटल उत्पादों की डिजाइनिंग और विनिर्माण में भारत के अहम स्थान हासिल करने की उम्मीद जतायी।

वह टीआईई वैश्विक शिखर सम्मेलन में ‘क्लाउड की दुनिया में आगे’ विषय के सत्र को संबोधित कर रहे थे।

वर्चुअल हो रहे इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ‘सॉफ्टवेयर एक सेवा जैसा’ (सास) की तरह आगे बढ़ाने का काम भारत से होगा और क्लाउड आधारित सेवाएं इसके लिए ईंधन का काम करेंगी।

साहनी ने कहा कि हम अपने इलेक्ट्रॉनिक्स पारितंत्र को भी पुनर्निर्मित कर रहे हैं। वर्तमान में इसे काफी अच्छी गति से समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे उम्मीद है कि हम आगे बढ़ेंगे लेकिन यह सिर्फ सॉफ्टवेयर उत्पादों के क्षेत्र में नहीं होगा। बल्कि यह डिजिटल उत्पाद होंगे जो भारत में डिजाइन, विनिर्मित किए जाएंगे। यह विकास सिर्फ भारतीय बाजार की जरूरत को पूरा नहीं करेगा बल्कि हम अन्य देशों के लिए भी विनिर्माण एवं डिजाइन करेंगे। हम हर जगह अपनी सेवाएं देंगे।’’

उन्होंने कहा ‘आरोग्य सेतु’ ऐप को मात्र 21 दिन में तैयार कर लिया गया। इसके 15 करोड़ डाउनलोड होने में मात्र चार महीने 10 दिन का समय लगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट