लाइव न्यूज़ :

कोविड19 टीके के अनुबंध को लेकर एस्ट्राजेनका पर यूरोपीय संघ की कानूनी कार्रवाई

By भाषा | Updated: April 26, 2021 20:21 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 26 अप्रैल (एपी) यूरोपीय संघ ने सोमवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस टीक का अनुबंध पूरा न करने के आरोप में औषधि कंपनी कंपनी एस्ट्राजेनका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

यूरोप के 27 देशों के समूह के टीकाकरण अभियान का बड़ा दारोमदार एस्ट्राजेनका के टीके पर है। गरीब देशों को टीके की आपूर्ति में इस कंपनी को महत्वपूर्ण भूमिका दी गयी है। लेकिन आपूर्ति में धीमी गति से यूरोपीय देश निराश है और कंपनी को यूरोपीय संघ के टीकाकरण कार्यक्रम को धीमा करने और उसे प्रभावित करने के लिये दोषी ठहराया है।

यूरोपीय संघ के प्रशासनिक निकाय यूरोपीय आयोग के प्रवक्ता स्टीफन डी कीर्समाएकर ने कहा कि ब्रसेल्स ने खरीद समझौते के उल्लंघन को लेकर शुक्रवार को एस्ट्रोजेनका के खिलाफ कानूनी कदम उठाया है।

उन्होंने कहा कि कानूनी कार्रवाई का कारण अनुबंध की शर्तों का अनुपालन नहीं होना है। साथ ही कंपनी इस स्थिति में भी नहीं है कि वह टीके की आपूर्ति समय पर सुनिश्चित करने के लिये भरोसेमंद रणनीति पेश करे।

यूरोपीय संघ का एस्ट्राजेनका के साथ सदस्य देशों के बीच वितरण के लिये 30 करोड़ कोविड19 वैक्सीन की खुराक की आपूर्ति का समझौता है। इसमें 10 करोड़ खुराक और शामिल करने का विकल्प है।

हालांकि कंपनी ने 2021 की पहली तिमाही तक केवल 3 करोड़ खुराक की ही आपूर्ति की है और उसने 7 करोड़ खुराक दूसरी तिमाही में उपलब्ध कराने की बात कही है जबकि पूर्व में 18 करोड़ खुराक देने की बात थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?