लाइव न्यूज़ :

इक्विटी म्यूचुअल फंड में मई में 10,000 करोड़ रुपये की आवक

By भाषा | Updated: June 9, 2021 14:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून इक्विटी म्यूचुअल फंडों में मई 2021 के दौरान 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की शुद्ध आवक हुई, जिससे यह लगातार तीसरा महीना रहा, जब शुद्ध निवेश देखने को मिला।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले अप्रैल में 3,437 करोड़ रुपये और मार्च में 9,115 करोड़ रुपये की शुद्ध आवक हुई थी।

दूसरी ओर मार्च से पहले इक्विटी योजनाओं में जुलाई 2020 से फरवरी 2021 तक लगातार आठ महीनों तक शुद्ध निकासी देखी गई।

निवेशकों ने पिछले महीने ऋण म्यूचुअल फंड से 44,512 करोड़ रुपये निकाले, जबकि अप्रैल में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ था।

कुल मिलाकर म्यूचुअल फंड उद्योग ने समीक्षाधीन अवधि के दौरान सभी खंडों में 38,602 रुपये की निकासी देखी, जबकि अप्रैल में 92,906 करोड़ रुपये की आवक हुई थी।

आंकड़ों के मुताबिक मई में इक्विटी और इक्विटी से जुड़ी ओपन एंडेड योजनाओं में 10,083 करोड़ रुपये की आवक हुई।

इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ईएलएसएस) को छोड़कर सभी इक्विटी योजनाओं में पिछले महीने आवक देखी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?