लाइव न्यूज़ :

Mutual Fund 2023: मई में 3240 करोड़ रुपये निवेश, म्यूचुअल फंड में होने वाला निवेश आधा हुआ, लगातार दूसरे महीने गिरावट, जानें आखिर वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2023 18:21 IST

Equity Mutual Fund 2023: म्यूचुअल फंड का प्रबंधन करने वाली कंपनियों के संगठन एम्फी की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों से यह तथ्य सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देइक्विटी वर्ग में पूंजी प्रवाह बने रहने का यह लगातार 27वां महीना रहा। म्यूचुअल फंड उद्योग में निवेश मई में भी जारी रहा।पिछले महीने में 1.21 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ था।

Equity Mutual Fund 2023: इक्विटी म्यूचुअल फंड में होने वाला निवेश मई के महीने में आधा होकर 3,240 करोड़ रुपये रह गया। चढ़ते बाजार में निवेशकों के मुना‍फा वसूली करने से इस निवेश में लगातार दूसरे महीने गिरावट आई है। म्यूचुअल फंड का प्रबंधन करने वाली कंपनियों के संगठन एम्फी की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों से यह तथ्य सामने आया है।

हालांकि इक्विटी वर्ग में पूंजी प्रवाह बने रहने का यह लगातार 27वां महीना रहा। म्यूचुअल फंड उद्योग में निवेश मई में भी जारी रहा और ऋण-उन्मुख योजनाओं में 57,420 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। इससे पिछले महीने में 1.21 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ था।

ऋण आधारित योजनाओं में पिछले महीने शुद्ध रूप से 46,000 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो अप्रैल में आए 1.06 लाख करोड़ के निवेश के आधे से भी कम है। म्यूचुअल फंड उद्योग के प्रबंधन-अधीन परिसंपत्तियों का आकार अप्रैल अंत के 41.62 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर मई अंत में 43.2 लाख करोड़ रुपये हो गया। आंकड़ों के अनुसार, मई में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 3,240 करोड़ रुपये आए, जो अप्रैल में आए 6,480 करोड़ रुपये से बहुत कम हैं। इसके पहले मार्च में शुद्ध निवेश 20,534 करोड़ रुपये का हुआ था।

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के बिक्री एवं विपणन प्रमुख मनीष मेहता ने कहा, "बाजार में जारी तेजी के बीच मुनाफावसूली करने के अलावा छुट्टियां मनाने और शिक्षा के लिए खर्च बढ़ने से संभवतः मई में म्यूचुअल फंड में निवेश घटा है।" इसके अलावा मासिक किस्तों के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश मई, 2023 के दौरान बढ़कर 14,000 करोड़ रुपये को पार कर गया। यह अप्रैल में 13,728 करोड़ रुपये रहा था। 

टॅग्स :म्यूचुअल फंडभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम