लाइव न्यूज़ :

ईपीएफओ ने दिसंबर तक 56.79 लाख कोविड-19 अग्रिम दावे निपटाए, 14,000 करोड़ रुपये का वितरण किया

By भाषा | Updated: January 17, 2021 12:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 31 दिसंबर, 2020 तक कोविड-19 से संबंधित 56.79 लाख अग्रिम के दावों का निपटान कर 14,310 करोड़ रुपये का वितरण किया है। ईपीएफओ के अंशधारकों को यह अग्रिम लौटाने की जरूरत नहीं होगी। इन आंकड़ों से पता चलता है कि कोविड-19 महामारी से देश के संगठित क्षेत्र के कार्यबल पर कितना असर पड़ा है।

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए मार्च में देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था। उस समय केंद्र सरकार ने ईपीएफओ के छह करोड़ से अधिक अंशधारकों को अपने खातों से तीन माह के मूल वेतन और महंगाई भत्ते के बराबर राशि निकालने की अनुमति दी थी।

एक सूत्र ने बताया कि ईपीएफओ ने 31 दिसंबर, 2020 तक 56.79 लाख निकासी दावों का निपटान कर 14,310 करोड़ रुपये का वितरण किया है।

सूत्र ने बताया कि ईपीएफओ ने 31 दिसंबर, 2020 तक अंतिम निपटान, मृत्यु, बीमा और अग्रिम के 197.91 लाख दावों का निपटान कर 73,288 करोड़ रुपये का वितरण किया है।

इस अवधि में वितरित की गई कुल राशि में से करीब 20 प्रतिशत कोविड-19 अग्रिम से संबंधित है।

सूत्र का कहना है कि कोविड-19 अग्रिम दावों से पता चलता है कि इस महामारी से देश का संगठित क्षेत्र का कार्यबल बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस दौरान बड़े पैमाने पर लोगों ने रोजगार गंवाया है। बड़ी संख्या में लोगों के वेतन में कटौती हुई तथा जबरिया पलायन भी हुआ है।

केंद्र ने महामारी की वजह से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 26 मार्च को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) शुरू की थी। इसके अलावा सरकार ने ईपीएफ योजना से निकासी की सुविधा भी प्रदान की थी।

सूत्रों ने बताया कि इस अवधि के दौरान निजी ईपीएफ न्यासों ने 4.19 लाख कोविड-19 अग्रिम दावों का निपटान कर 3,983 करोड़ रुपये का वितरण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?