लाइव न्यूज़ :

पर्यावरणीय, सामाजिक, प्रशासनिक मुद्दे टालने वाली चीजें नहीं: महिंद्रा

By भाषा | Updated: January 26, 2021 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली / दावोस, 26 जनवरी उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने मंगलवार को कहा कि कंपनियों के लिये वृद्धि का सबसे बढ़िया अवसर व्यवस्था के निचले पायदान पर स्थित वर्ग की सेवा करने से आता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय, सामाजिक व प्रशासनिक (ईएसजी) के पैमानों का अनुकरण टालमटोल करने वाली चीज नहीं होनी चाहिये।

महिंद्रा ने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के ऑनलाइन दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन के ‘हिस्सेदारिता वाले पूंजीवाद का क्रियान्वयन’ चर्चा सत्र में कहा कि टिकाऊ तरीके से व्यवसाय को आगे बढ़ाना सबके हित में है।

महिंद्रा समूह के चेयरमैन ने कहा, ‘‘एक कारोबारी के तौर पर एक ऐसे व्यवसाय का प्रवर्तन करना, जो यथासंभव अधिक से अधिक लोगों की सेवा करता हो, फायदा पहुंचाता है। व्यवसायों को एक ऐसा उद्देश्य खोजने की जरूरत होती है, जो कि आने वाले समय की ओर उन्मुख हो।’’

इस मौके पर महिंद्रा समूह और रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत 50 अग्रणी वैश्विक कंपनियों ने डब्ल्यूईएफ द्वारा तैयार ईसीजी मानकों का पालन करने की प्रतिबद्धता जाहिर की।

यह प्रतिबद्धता जाहिर करने वाली बड़ी कंपनियों में कुछ प्रमुख नाम एसेंचर, बैंक ऑफ अमेरिका, क्रेडिट सुइस, डेल टेक्नोलॉजीज, डेलॉयट, ईवाई, हैनेकैन, एचपी, एचएसबीसी होल्डिंग्स, आईबीएम, जेएलएल, केपीएमजी, मास्टरकार्ड, मैकिंसे, नेस्ले, पेपाल, पीडब्ल्यूसी, रॉयल डच शेल, रॉयल फिलिप्स, सेल्सफोर्स, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, सीमेंस, सोनी, टोटल, यूबीएस, यूनिलीवर, यारा इंटरनेशनल और ज्यूरिख इंश्योरेंस ग्रुप हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक