लाइव न्यूज़ :

एम्बैसी रीट ने डिबेंचर के जरिये 300 करोड़ रुपये जुटाए

By भाषा | Updated: September 7, 2021 19:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर एम्बैसी आफिस पार्क्स रीट ने निजी नियोजन आधार पर गैर-परिवर्तनीय बांड जारी कर 300 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने यह राशि मौजूदा कर्ज की अदायगी को लेकर जुटायी है।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एम्बैसी ऑफिस पार्क्स मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लि. के निदेश्क मंडल की डिबेंचर समिति ने 300 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) निजी नियोजन आधार पर आबंटन को मंजूरी दी है। एम्बैसी ऑफिस पार्क्स मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लि. एम्बैसी रीट की प्रबंधक है।

एनसीडी को बीएसई के थोक बांड बाजार (डब्ल्यूडीएम) खंड में सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव है। एनसीडी की मियाद 60 महीने है। इस पर कूपन दर यानी ब्याज 6.80 प्रतिशत सालाना है।

एम्बैसी रीट ने कहा कि एनसीडी से प्राप्त राशि का उपयोग निर्माण कार्य के लिये लिये गये कर्ज की अदायगी में किया जाएगा।

एम्बैसी रीट देश की पहली सूचीबद्ध रियल एस्टेट निवेश न्यास (रीट) है। इसकी प्रायोजक वैóश्विक निवेश कंपनी ब्लैकस्टोन और रियल्टी कंपनी एम्बैसी ग्रुप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?