लाइव न्यूज़ :

आत्मनिर्भर अभियान के बाद ग्राहकों के रुख में आए बदलाव का लाभ उठाना चाहती है इमामी

By भाषा | Updated: November 22, 2020 14:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इमामी लि. का मानना है कि सरकार के ‘आत्मनिर्भर’ अभियान के बाद अब ग्राहक धीरे-धीरे घरेलू ब्रांडों की ओर रुख कर रहे हैं। कंपनी को उम्मीद है कि ग्राहकों के रुख में आए इस बदलाव का लाभ उसके हाल में पेश साफ-सफाई से जुड़े उत्पादों को मिलेगा। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी हाल में घर की साफ-सफाई से जुड़े उत्पादों की श्रेणी में भी उतरी है। इस क्षेत्र में मुख्य रूप से बहुराष्ट्रीय कंपनियों आरबी और यूनिलीवर की इकाई हिंदुस्तान यूनिलीवर का दबदबा है। कंपनी इस क्षेत्र में एक प्रमुख भागीदार बनने का इरादा रखती है। कंपनी का भविष्य में इस श्रेणी में और उत्पाद पेश करने का इरादा है।

इमामी लि. निदेशक मोहन गोयनका ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘स्वच्छ भारत अभियान की वजह से पिछले चार-पांच साल में इन श्रेणियों में सुधार हुआ है। अब आत्मनिर्भर अभियान के बाद उपभोक्ता धीरे-धीरे भारतीय ब्रांडों की ओर रुख कर रहे हैं। अभी तक इस क्षेत्र पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों का दबदबा है। ऐसे में हमें कहीं से इसकी शुरुआत करनी होगी।’’

कंपनी के घरेलू साफ-सफाई से जुड़े उत्पादों की श्रेणी में उतरने के बारे में गोयनका ने कहा, ‘‘हम महामारी से पहले ही इस श्रेणी पर विचार कर रहे थे। यह काफी प्रतिस्पर्धी श्रेणी है जिसकी वजह से हम इसमें उतरने से हिचकिचा रहे थे। लेकिन कुछ चीजों की वजह से अब हम इस श्रेणी में उतर गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बाद इस श्रेणी का आकार लगभग दोगुना हो गया है। कुछ मामलों में तो यह इससे भी अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?