दुनिया के फिर सबसे अमीर शख्स बने एलन मस्क, 187 बिलियन डॉलर तक पहुंची संपत्ति

By अनिल शर्मा | Published: February 28, 2023 10:44 AM2023-02-28T10:44:58+5:302023-02-28T10:50:34+5:30

पिछले साल नवंबर में ही मस्क ने टेस्ला में अपने करीब चार अरब डॉलर के शेयर बेच दिए थे।चार नवंबर से आठ नवंबर के बीच मस्क ने इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के अपने 1.95 करोड़ शेयरों की बिक्री की थी।

Elon Musk becomes the world richest person again with a net worth of 187 billion doller | दुनिया के फिर सबसे अमीर शख्स बने एलन मस्क, 187 बिलियन डॉलर तक पहुंची संपत्ति

दुनिया के फिर सबसे अमीर शख्स बने एलन मस्क, 187 बिलियन डॉलर तक पहुंची संपत्ति

Highlights 187 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। दिसंबर में मस्क को पछाड़कर एलवीएमएच के सीईओ बर्नार्ड आरनो ने पहला स्थान हासिल किया था।रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल टेस्ला के शेयरों में 92 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Elon Musk richest perso: टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क दुनिया के फिर सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, एलन एलन मस्क 187 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। गौरतलब है कि दिसंबर में मस्क को पछाड़कर एलवीएमएच के सीईओ बर्नार्ड आरनो और उनका परिवार ने पहला स्थान हासिल कर लिया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल टेस्ला के शेयरों में 92 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जिसके बदौलत मस्क दुनिया के अमीरों की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया। वहीं LVMH के बर्नार्ड आरनो की ऑटोमेकर के शेयरों में पिछले कुछ समय में काफी गिरावट देखी गई।  ब्लूमबर्ग के अनुसार, इस साल 6 जनवरी से, टेस्ला मॉडल में ग्राहकों की दिलचस्पी निवेशकों की मांग की वजह से टेस्ला स्टॉक 100 प्रतिशत बढ़ गया है।

नवंबर 2021 और दिसंबर 2022 के बीच, ट्विटर के मालिक मस्क की कुल संपत्ति 200 बिलियन डॉलर से अधिक गिर गई थी, जो हाल के इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट मानी गई। पिछले साल नवंबर में ही मस्क ने टेस्ला में अपने करीब चार अरब डॉलर के शेयर बेच दिए थे।चार नवंबर से आठ नवंबर के बीच मस्क ने इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के अपने 1.95 करोड़ शेयरों की बिक्री की थी।

इससे पहले अगस्त में उन्होंने टेस्ला में अपने सात अरब डॉलर के शेयर बेचे थे। अप्रैल 2022 से नवंबर 2022 तक मस्क ने टेस्ला में कुल मिलाकर  अपने 19 अरब डॉलर से अधिक के शेयर बेचे थे। इन शेयर की बिक्री उन्होंने ट्विटर के साथ हुए 44 अरब डॉलर के सौदे को पूरा करने के लिए शुरू की थी।

Web Title: Elon Musk becomes the world richest person again with a net worth of 187 billion doller

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे