लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बिजली मांग बढ़नी शुरू, 5,000 मेगावाट के पार पहुंची

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून दिल्ली में ‘लॉकडाउन’ में ढील के साथ पारा चढ़ने से बिजली की मांग बढ़नी शुरू हो गयी है और यह गर्मी के इस मौसम में पहली बार 5,000 मेगावाट को पार कर गयी है। दिल्ली में बिजली वितरण करने वाली कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य भार प्रेषण केंद्र (एसएलडीसी) के आंकड़े के अनुसार दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग मंगलवार दोपहर 3.45 मिनट पर 5,808 मेगावाट रही। यह सोमवार को रात 11.19 बजे 5,559 मेगावाट थी। यह इस मौसम में बिजली की अधिकतम मांग है।

वितरण कंपनी के अधिकारी के अनुसार, ‘‘दिल्ली में ‘लॉकडाउन’ में ढील और गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ी है।’’

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 स्थिति में सुधार के साथ सोमवार को शहर में चरणबद्ध तरीके से बाजार खोलने की अनुमति दे दी। करीब एक महीने बाद मेट्रो रेल भी शुरू हुई है।

इस साल जून में बिजली की अधिकिम मांग पिछले साल इसी माह में शुरूआती आठ दिनों के मुकाबले 33 प्रतिशत तक अधिक है।

पिछले साल दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग आठ जून तक 4,611 मेगावाट थी।

पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के कारण देश भर में 25 मार्च से देशव्यापी ‘लॉकडाउन’ लगाया गया था। पिछले वर्ष 29 जून को बिजली की अधिकतम मांग 6,314 मेगावाट चली गयी थी। यह दो जुलाई, 2019 को अबतक की रिकार्ड 7,409 मेगावाट मांग के मुकाबले कम है।

अधिकारियों के अनुसार मौसम की स्थिति और ‘लॉकडाउन’ में ढील को देखते हुए इस वर्ष दिल्ली की अधिकतम बिजली की मांग 7,000 से 7,400 मेगावाट रहने का अनुमान है।

बीएसईएस वितरण कंपनी बीआरपीएल(बीएसईएस राजधानी पावर लि.) और बीवाईपीएल (बीएसईएस यमुना पावर लि.) के अधिकारियों के अनुसार 19 अप्रैल से लगाये गये ‘लॉकडाउन’ के बावजूद दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग पिछले साल अप्रैल-मई के मुकाबले अधिक रही है।

अधिकारियों ने कहा कि बीएसईएस वितरण कंपनियां गर्मी के मौसम में दक्षिण, पश्चिम, पूर्व और मध्य दिल्ली में अपने ग्राहकों को भरोसेमंद बिजली आपूर्ति के लिये पूरी तरह से तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार