लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों ने कहा, फेम-दो में सब्सिडी बढ़ोतरी पासा पलटने वाली साबित होगी

By भाषा | Updated: June 12, 2021 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनियों का मानना है कि फेम-दो के तहत सरकार ने वाहनों (इलेक्ट्रिक) पर सब्सिडी में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर एक ‘शानदार कदम’ उठाया है। यह देश में पर्यावरणनुकूल वाहनों की स्वीकार्यता बढ़ाने की दृष्टि से एक पासा पलटने वाला कदम होगा।

सरकार ने शुक्रवार को फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक वेहिकल्स इन इंडिया चरण दो (फेम इंडिया दो) योजना में आंशिक संशोधन किया है। इसके तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया के लिए मांग प्रोत्साहन को बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति केडब्ल्यूएच कर दिया गया है। पहले सभी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 10,000 प्रति केडब्ल्यूएच की समान सब्सिडी थी। इनमें प्लग इन हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड शामिल हैं। बसें इसमें शामिल नहीं हैं।

ताजा संशोधन के तहत भारी उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक दोपहिया के लिए प्रोत्साहन की सीमा को वाहन की लागत के 40 प्रतिशत तक सीमित किया है। पहले यह सीमा 20 प्रतिशत थी।

अथर एनर्जी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं सह-संस्थापक तरुण मेहता ने बयान में कहा, ‘‘फेम दो नीति में संशोधन के जरिये सब्सिडी को प्रति केडब्ल्यूएच 50 प्रतिशत बढ़ाया गया है। यह एक शानदार कदम है। महामारी के बीच भी इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री लगातार बढ़ी है। इस अतिरिक्त सब्सिडी के बाद हमें इस बाजार में जबर्दस्त तेजी की उम्मीद है। हमारा अनुमान है कि 2025 तक इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री 60 लाख इकाई से अधिक हो जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकार्यता बढ़ाने पर लगातार जोर दे रही है। इसके तहत स्थानीय स्तर पर इलेक्ट्रिक दोपहिया के विनिर्माण पर जोर दिया जा रहा है। इससे भारत इलेक्ट्रिक वाहनों का विनिर्माण केंद्र बन सकता है।

सरकार के इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र को समर्थन का स्वागत करते हुए टीवीएस मोटर कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने कहा, ‘‘टिकाऊ मोबिलिटी समाधान भविष्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। इलेक्ट्रिक दोपहिया के लिए प्रोत्साहन बढ़ने से इनकी मांग बढ़ेगी।

सोसायटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक वेहिकल्स (एसएमईवी) के महानिदेशक सोहिंदर गिल ने कहा, ‘‘यह सरकार द्वारा लिया गया एक महत्वपूर्ण फैसला है। इससे इलेक्ट्रिक दोपहिया के दाम घटकर इंटरनर कम्बशन इंजन वाहनों के बराबर आ जाएंगे। इससे इलेक्ट्रिक दोपहिया के दाम बहुत ऊंचे होने की सबसे बड़ी अड़चन दूर हो सकेगी।’’

गिल ने कहा, ‘‘अब 100 किलोमीटर/प्रति चार्ज वाले ‘सिटी स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर’ की कीमत 60,000 रुपये से कम हो जाएगी। वहीं 80 किलोमीटर रेंज वाले हाई स्पीड स्कूटर की कीमत करीब एक लाख रुपये बैठेगी।

हीरो इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक नवीन मुंजाल ने कहा, ‘‘यह पिछले एक दशक में इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण कदम है। फेम दो के तहत सब्सिडी में बढ़ोतरी से देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का नया दौर शुरू होगा। सब्सिडी की सीमा में बढ़ोतरी पासा पलटने वाली होगी। इससे पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचने के बीच उपभोक्ताओं का रुझान इलेक्ट्रिक स्कूटरों की ओर बढ़ेगा।’’

रिवॉल्ट मोटर्स के संस्थापक राहुल शर्मा ने कहा कि फेम दो में संशोधन पासा पलटने वाला होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘वित्तीय प्रोत्साहन बढ़ने से इस श्रेणी में उत्पादों की स्वीकार्यता बढ़ेगी। यह इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?