लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.53 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: December 13, 2020 10:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,53,041.36 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) रहीं।

बीतें सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,019.46 अंक या 2.26 प्रतिशत के लाभ में रहा।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईआईसी बैंक और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन घट गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 43,596.02 करोड़ रुपये बढ़कर 5,57,714.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 37,434.4 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 12,71,438.23 रुपये रहा।

टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 21,557.45 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 10,44,457.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कोटक महिंद्रा बैंक की बाजार हैसियत 14,798.9 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,80,247.43 करोड़ रुपये रही।

सप्ताह के दौरान इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 12,096.98 करोड़ रुपये बढ़कर 4,95,401.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 9,031.76 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,55,529.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी की बाजार हैसियत 8,988.46 करोड़ रुपये बढ़कर 4,13,181.19 करोड़ रुपये पर और भारती एयरटेल की 5,537.39 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 2,74,987.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इस रुख के उलट बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में 1,919.24 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 2,91,839.07 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 1,624.45 करोड़ रुपये घटकर 7,61,122.91 करोड़ रुपये रह गई।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई