लाइव न्यूज़ :

विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेगा ईडी

By भाषा | Updated: August 19, 2018 20:48 IST

ईडी ने फरार कारोबारी माल्या पर विभिन्न भारतीय बैंकों से लिए गए करोड़ों रुपये के कर्ज जानबूझकर नहीं चुकाने और बैंकों के साथ धोखाधड़ी करने से जुड़़ी जांच के सिलसिले में इन सम्पत्तियों की कुर्की की है।

Open in App

नई दिल्ली, 19 अगस्त: प्रवर्तन निदेशालय धनशोधन रोकथाम कानून अधिकरण के उस हालिया फैसले के खिलाफ अपील करेगा जिसमें उसने शराब व्यापारी विजय माल्य की कुछ कुर्क सम्पत्तियों को यह कहते हुए छोड़ने का निर्देश दिया है कि ये सम्पत्तियां बहुत छोटी हैं। ईडी ने फरार कारोबारी माल्या पर विभिन्न भारतीय बैंकों से लिए गए करोड़ों रुपये के कर्ज जानबूझकर नहीं चुकाने और बैंकों के साथ धोखाधड़ी करने से जुड़़ी जांच के सिलसिले में इन सम्पत्तियों की कुर्की की है। अधिकरण ने निदेशालय से माल्या की इन ‘बहुत छोटी परिसंपत्तियों’ से कूर्की हटाने के लिए कहा है।

यह मामला बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस को दिए गए कर्ज से जुड़ा है। माल्या इस कंपनी के प्रवर्तक थे। वह फिलहाल भारत से फरार है उनके प्रत्यर्पण का मामला लंदन की अदालत में विचाराधीन है। अधिकरण ने निदेशालय के उस आदेश को किनारे कर दिया जिसमें उसने बेंगलुरू में किंगफिशर टावर्स में दो फ्लैटों की कूर्की का आदेश दिया था। अधिकरण का कहना है कि इन सम्पत्तियों का धनशोधन या बैंकिंग धोखाधड़ी के आरोपों से कोई लेना देना नहीं है।

निदेशालय का कहना है कि उसने इन परिसंपत्तियों की जांच के बाद ही उन्हें कुर्क किया था। यह संपत्तियां यूनाइटेड ब्रुअरीज होल्डिंग्स लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत हैं। अधिकरण ने कहा है कि कंपनी के खातों में इन परिसंपत्तियों का मूल्य 60 करोड़ रुपये है जबकि ईडी ने इस मामले में कुल 12,500 करोड़ रुपये की सम्पत्तियों की कुर्की या जब्ती कर रखी है।

टॅग्स :विजय माल्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश मंत्रालय ने ललित मोदी-माल्या वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी, प्रत्यर्पण प्रयासों को दोहराया

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारतVIDEO: लंदन में एक साथ दिखे विजय माल्या और ललित मोदी, ग्रैंड पार्टी में गाना गाते हुए वीडियो वायरल

भारत"भगोड़ा कहो..., चोर नहीं", अपने खिलाफ लगे आरोपों पर विजय माल्या ने दिया करारा जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम